Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ऐपल ने iOS 12 का किया ऐलान, ये हैं बड़े बदलाव…

हाई स्पीड ऐर अच्छे परफॉर्मेंस के लिए एेपल ने  iOS 12 का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा कई बदलाव भी किए गए है।

ऐपल सॉफ्टवेयर वाइस प्रेसिडेंट ने भी कहा कि iOS 12 में हम परफॉर्मेंस को डबल कर रहे हैं और कई बदलाव भी कर रहे है। इनमें नोटिफिकेशन, फेस टाइम और स्क्रीन टाइम जैसे फीचर्स शामिल है। जानकारी के अनुसार अगले महीने में iOS 12 का बीटा बिल्ड देखने को मिलेगा।

iOS 12 में ये हुए हैं बदलाव
– ऐपल ने iOS 12 में ग्रुप नोटिफिकेशन लाने का ऐलान किया है। एक ऐप्स के नोटिफिकेशन एक जगह दिखेंगे और अब नोटिफिकेशन को म्यूट करने का भी ऑप्शन आपको मिलेगा।

– ऐपल का अपना वीडियो चैटिंग ऐप फेसटाइम में अब ग्रुप कॉलिंग का सपोर्ट मिलेगा। एक बार में 32 लोग बात कर सकेंगे। यह अब macOS में भी सपोर्ट करेगा।

– गूगल ने इस बार Android P के लिए कुछ इसी तरह का फीचर लाया है जिसके तहत यूजर्स को पता चलेगा कि कितने देर तक स्क्रीन यूज हुई है। इसमें ये भी है कि कितने समय तक कौन सा ऐप यूज किया है। iOS 12 में भी टेक लाइफ को बेहतर करने के लिए ये फीचर दिया गया है जो आपको बताएगा कि आप कौन सा ऐप कितने समय तक यूज कर रहे हैं या कौन सा ऐप सबसे ज्यादा नोटिफिकेशन्स भेज रहा है।

– iPhone X के साथ पहली बार ऐपल ने एनिमोजी की शुरुआत की थी, अब iOS 12 के साथ इसमें नया फीचर ऐड किया गया है.

फोटो एप के लिए सर्च सजेशन फीचर जुड़ेगा। इसके साथ ऐड न्यू फॉर यू टैब भी जुड़ा है। शेयरिंग सजेशन भी मिलेगा और कंपनी ने गूगल फोटोज से टक्कर लेने के लिए और भी छोटे बड़े कई फीचर्स दिए हैं।

– ऐपल ने दावा किया है कि सिरी दुनिया का सबसे पॉपुलर डिजिटल ऐसिस्टेंट है। अब iOS 12 के साथ इसमे थर्ड पार्टी ऐप्स का भी सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा कई और फीचर्स भी जोड़े गए हैं।