Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस आठ मिनट के गीत से आपको मिल सकती हैं मीठी नींद

क्या आपको भी नींद नहीं आती है। तो यह बात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जी हां। जैसे म्यूजिक थेरेपी असरकारक होती है। संगीत में आपका मूड बदल देने की शक्ति है। अब यह बात आपको कोई विशेषज्ञ बताए इसकी जरूरत नहीं है।music-4_04_11_2016

कुछ लोगों के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। मगर कुछ ऐसे भी हैं जिनके दिल में संगीत बसता है। म्यूजिक का साथ अच्छे दोस्त के समान ही है। मगर विज्ञान ने अधिकांश को अनिद्रा की बीमारी तोहफे में दी है। आज बात ऐसे ही कुछ लोगों की समस्याओं के समाधान की। एक गीत है जो मदद करेगा आपको मीठी नींद पाने में। कारण ज्यादा सोचने या व्याकुल रहने की स्थिति में आप अच्छी नींद लेने में असमर्थ हो जाते हैं।

आठ मिनट का यह गीत ऐसे लोगों के लिए तो वरदान बनकर आया है। इसे ‘वेटलेस’ कहा जा रहा है। इसे मार्कोनी यूनियन ने तैयार किया है। यह गीत वाकई कर्णप्रिय बना है। इसका संगीत, रिदम, हर बीट न सिर्फ आपके मूड को बदल देती है बल्कि आपकी पलकों को आराम करने की ओर अग्रसर करती हैं। म्यूजिक थेरेपी का यह बेहतरीन नमूना कहा जा सकता है।

माइंडलेप इंटरनेशनल ने इस गीत को 40 महिलाओं पर टेस्ट किया। रिसर्च में पाया गया कि यह गीत अन्य गीतों की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा रिलेक्स करने वाला साबित हुआ। लोगों की 65 फीसदी चिंता को कम करने में यह गीत कामयाब रहा।

तो जब कभी भी आपको ऐसा महसूस हो तो इस सॉन्ग का मजा लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.