Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी: सलीम-सुलेमान का नया गाना रिलीज, जवानों को किया समर्पित

देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर म्यूजिक कंपोजर सलीम-सुलेमान ने जवानों को समर्पित एक गीत रिलीज किया है। ‘मेरा देश ही मेरा धर्म’ से इस गाने को सलीम मर्चेंट ने गाया है।

सलीम मर्चेंट ने बताया कि इस गाने का सुझाव उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था। ’70वें स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने का आइडिया हमें अच्छा लगा। ये गाना हम अपने जवानों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी।’ इस गाने के बोल संदीप श्रीवास्तव ने लिखे हैं।

गाने के बारे में बोलते हुए सुलेमान ने कहा कि, ‘देश की आजादी को 70 साल हो गए हैं और अब तक सभी गाने देश के लिए बने हैं लेकिन कोई गाना जवानों के लिए नहीं बना। आज हम स्वतंत्र राष्ट्र अपनी आर्मी की बदौलत हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published.