Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब कांग्रेस में शामिल हो सकते है वरुण गांधी

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी इन दिनों फिर से विवादों में हैं। उनपर रक्षा सौदों की जानकारी लीक करने का आरोप लगा है।

varun

ललित मोदी विवाद में भी उनका नाम आया था। इसके अलावा वह अपने कुछ बयानों के वजह से भी चर्चा में रहे हैं। लेकिन कांग्रेस का रुख उनके लेकर नर्म लग रहा है। इलाहाबाद में कांग्रेस के नेता हसीब अहमद ने यह पहला ऐसा पोस्टर वायरल किया है जिसमें इंदिरा और वरुण एक साथ नजर आए हैं। जिसमें लिखा है कि उसके जिस्म में इंदिरा का खून है। न कभी झूकेगा न कभी टूटेगा।
      बता दें कि वरुण गांधी के समर्थकों ने कुछ दिनों पहले उन्हें यूपी में बीजेपी का सीएम चेहरा बनाए जाने के लिए प्रदर्शन किया था, जिसे लेकर बीजेपी आलाकमान में नाराजगी बताई जा रही थी। जून के महीने में इलाहाबाद में बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस मौके पर शहर में वरुण गांधी के पोस्टर और होर्डिंग बड़ी संख्या में लगे हुए थे। इन पोस्टर्स और होर्डिंग्स में वरुण गांधी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में दिखाया गया था।
     वहीं रक्षा सौदों की जानकारी लीक करने के आरोप के जवाब में वरुण ने कहा है कि एलन की ओर से लिखे गए खत में उनके खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोप बिना किसी तथ्य, सफाई या सबूत के हैं। उन्होंने कहा कि यह अनैतिक है कि किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे आरोपों को बिना जांचे ही सार्वजनिक किया गया। गौरतलब है कि अमेरिकी वकील सी एडमंडस ऐलन ने आरोप लगाया था कि उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर अभिषेक वर्मा ने वरुण गांधी को ब्लैकमेल किया था और डिफेंस सीक्रेट हासिल कर लिए थे।
दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता हसीब अहमद ने कहा कि भाजपा सांसद वरूण गांधी पर कमीशनखोरी को लेकर जो भी आरोप लग रहे हैं और भाजपा ने जिस तरह से इन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किया है। इसमें भाजपा की कोई न कोई चाल है। उन्होंने गांधी परिवार को साफ और सुलझा हुआ बताया और कहा कि वरूण गांधी अब अपने परिवार के साथ कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। 
लाइवइंडिया.लाइव.कॉम से साभार 

Leave a Reply

Your email address will not be published.