Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप

nikbar_58c76f8eca084अंडमान निकोबार। भारत में भूकंप आने का क्रम अभी भी जारी है। होली के पर्व के बाद जब लोग अपने अपने कामों पर जाने के लिए निकले उसी दौरान यह जानकारी सामने आई कि निकोबार द्वीप समूह में शक्तिशाली भूकंप का अनुभव किया गया है। यह भूकंप निकोबार द्वीप समूह में प्रातः 08ः02 बजे अनुभव किया गया। भूकंप के झटकों का अनुभव होने के बाद लोग सुरक्षित क्षेत्रों की ओर भागने लगे। हालांकि अभी भूकंप से हताहत होने और जान – माल के किसी तरह के नुकसान का अनुमान नहीं है।

रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी जा रही है। भूकंप आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया और वे सुरक्षित क्षेत्रों की ओर जाने लगे। हालांकि सुबह का समय होने के कारण अधिकांश लोग घरों में थे। गौरतलब है कि 13 मार्च को जब देश होली के उत्साह में सराबोर था उसी दौरान राजस्थान के जालोर और सिरोही समेत उत्तरी गुजरात बनासकांठा जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप अनुभव किया गया। भूकंप को लेकर किसी तरह के जान माल के नुकसान का अनुमान नहीं है।

मगर भूकंप आने के बाद लोग बदहवास हो गए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। कुछ देर के लिए होली के रंग में भंग पड़ता नज़र आने लगा। मगर लोग मैदानी क्षेत्रों में गए और वहां कुछ देर तक बैठे रहे। गुजरात में अपराह्न 3.52 बजे भूकंप का अनुभव किया गया। गांधीनगर के इंस्टीट्युट आॅफ सीस्मोलाॅजिकल रिसर्च आईएसआर के अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र दीसा से 32 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में बताया गया था।

भूकंप का अध्ययन करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों का दल भूकंप केंद्र पहुंचा था। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र धनेरा शहर के करीब सिया गांव में था। मगर भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published.