वित्तीय वर्ष 2016-17 के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। नए वित्तीय वर्ष में नई संभावनाएं तलाश रहे बाजार का रूख पुराने साले के अंतिम दिन कुछ खास न रहने का संकेत दे रहा है। कई चीजों के लिए आज आखिरी दिन है, ऐसे में मार्केट गिरावट के साथ ही खुला।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 14 अंको की गिरावट के बाद 29,633 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी 15 अंको की गिरावट दर्ज की हई। निफ्टी 9,158 अंक पर खुला।
शेयर बाजार की गिरावट का असर रुपये पर भी देखने को मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा गिरकर 64.84 के स्तर पर खुला है। गुरुवार को जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 29647 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में 9173 पर बंद हुआ था।