लखनऊ : उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा किए जाने के पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रत्याशियों की सूची को सपा के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी ओर से 403 प्रत्याशियों की सूची समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव को सौंपी। गौरतलब है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पार्टी के लिए प्रत्याशियों का चयन करना था मगर सीएम अखिलेश के नेतृत्व में यह चयन किया गया।
ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी में अंर्तकलह दूर नहीं हो पाई है। उत्तरप्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव को पार्टी द्वारा आगामी चुनाव में पार्टी के लिए ब्रांड के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। मगर चाचा शिवपाल यादव ने भतीजे के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर प्रश्न उठाया। मिली जानकारी के अनुसार सैफई में चाचा भतीजे की लड़ाई प्रारंभ हो गई। दरअसल पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपने एक बयान से यू टर्न ले लिया। माना जा रहा है कि वे सीएम अखिलेश यादव से आगे जाने का प्रयास भी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी में सबसे अधिक विवाद तो सीएम अखिलेश यादव और पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच ही नज़र आ रहा है। दोनों ही किसी न किसी बात पर एकमत नज़र नहीं आ रहे।