कल छठ का त्यौहार है और चारों तरफ पूजा की तैयारियां जोरों पर है | न सिर्फ पूजा करने वाले बल्कि बॉलीवुड भी छठ पूजा को सेलिब्रेट कर रहा है बस बॉलीवुड का अंदाज़ थोडा अलग है|
बॉलीवुड के एक्टर क्रांति प्रकाश झा को हाल ही में एक वीडियो में फीचर किया गया है। जिसमें एक खूबसूरत सा छठ माँ की पूजा का गाना है| इस गाने को आवाज़ दिया बिहार की सुप्रसिध्द फोक गायिका पद्म श्री शारदा सिन्हा ने|
अल्बम में एक वर्किंग कपल को दिखाया गया है जो छठ पूजा में घर जाने की तैयारी करता हैं लेकिन किसी कारण वश नहीं जा पाते हैं और फिर आगे पूरा अल्बम इस कहानी पर आधारित है|वीडियो को बहुत अच्छे से तरीके से फिल्माया गया है और गाना भावुक है | इस छठ में रिलीज़ हुए इस अल्बम के काफी प्रचलित होने की उम्मीद है |
देखिये वीडियो: