Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

योगी के मंत्री ने सावित्री के इस्तीफ़े को ठहराया सही, कहा सांसदों एवं विधायकों की नहीं सुनी जा रही

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की गढ़बंधन पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संस्थापक और प्रदेश सरकार के पि‍छड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर अपनी सरकार के ख़िलाफ़ हो गए है। राजभर ने भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले के इस्‍तीफा देने के निर्णय को सही ठहराया है। राजभर ने कहा है कि भाजपा सरकार में सांसदों एवं विधायकों की नहीं सुनी जा रही है। ऐसे में उन्होंने जो निर्णय वह बिलकुल सही है।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को गोरखपुर में वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि बुलंदशहर हिंसा भाजपा की साजिश का परिणाम है क्‍योंकि विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन उन्‍हीं के अंग हैं। लोकसभा चुनाव में हिन्‍दू वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए भाजपा यह सब करवा रही है।

बुलंदशहर हिंसा के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ये आपसी रंजिश का परिणाम नहीं है। डीजीपी ने भी यह साफ कर दिया है, कि ये बड़ी योजना बनाकर बड़े घटनाक्रम को अंजाम देने की साजिश थी। तमाम वीडियो भी सामने आ गया। हिन्‍दू-मुसलमान दंगा कराकर अगला लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी हो रही है। प्रदेश को आग में झोंकने की तैयारी हो रही है।