Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

योगी सरकार देगी उत्तर प्रदेश के बहनों को फ्री बस सेवा रक्षाबंधन पर

भाई-बहन के त्योहार के रूप में देखे जाने वाले रक्षाबंधन के पर्व की तैयारियां पूरे देश में जोर पर चल रही हैं। ऐसे में सभी राज्यों की सरकारें भी इस मौके पर प्रदेश की महिलाओं और बहनों के लिए नए नए ऐलान करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उत्तराखंड की धामी सरकार और हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश की महिलाओं के लिए राज्य भर में पर्व के दिन निःशुल्क बस यात्रा का ऐलान किया था, जिसके बाद शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन के पावन उपलक्ष्य पर माताओं-बहनों को बड़ा उपहार देते हुए दो दिन के लिए रोडवेज बस से निःशुल्क आवागमन का ऐलान कर दिया है।

रक्षाबंधन के पर्व पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं 48 घंटे तक निशुल्क आवागमन कर सकेंगी। महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सेवा  9-10 अगस्त रात 12 बजे से 11-12 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। प्रदेश सरकार इससे पहले भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा देती रही है।