Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जांघों और पेट की चर्बी को करना चाहती हैं दूर, रोज़ाना करें ये 2 योगासन

अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान है और आपको एक परफेक्ट लुक चाहिए तो आपको योग का सहारा लेना चाहिए यह आपको एक सही शेप देता है।

योगासनों के अलग अलग आसनो से आप अपने आप को काफी ज्यादा स्वस्थ और सेहतमंद रख सकते है। यह आपकी बॉडी में एनर्जी लेवल को भी बड़ा देता है।

पेट के बाद अगर कही ज्यादा मोटापा दीखता है वो जांघो पर। तो जांघो को एक सही शेप देने के लिए आपको कुछ आसान योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।

इस लेख में आप हम आपको कुछ बेसिक और आसान योगासनों के बारे में बताने जा रहे जिससे की आप अपने आपको एक प्रॉपर शेप दे पाएंगे।

इन आसनो को करने से जांघो का मोटापा कम होगा

सेतुबंधासन (Bridge Pose)

  • यह आसन करने से आपकी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
  • यह आपको एक सही स्ट्रेचिंग देता है जिससे सभी मांसपेशियों में सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुँच जाता है।
  • इस आसन को करने के लिए पहले आप अपने मैट पर सीधे लेट जाए।
  • इसके बाद अपने घुटनो से पैरों को मोड़ लें।
  • अब अपने दोनों हाथों को शरीर के पास सीधा रखे।
  • अब धीरे धीरे अपनी कमर और पीठ को उठाए।
  • इस अवस्था में कम से कम 2 मिनट रहने की कोशिश करे।
  • साँसे सामान्य तरीके से लें।

नौकासन (Boat Pose)

  • यह आसन आपकी बॉडी के नर्वस, हड्डिया, मसल्स सभी के लिए फायदेमन्द होता है।
  • यह आपकी जांघो के साथ साथ आपकी बॉडी के वजन को भी संतुलित करने में मदद करता है।
  • नौकासन को करने के लिए पहले आप मैट पर दण्डासन में बैठ जाए।
  • इसके बाद अपने पैरों को उठाए, ध्यान रखे की दोनों पैरों को पास पास रखना है और साथ में उठाना है।
  • अपनी अपर बॉडी को थोड़ा पीछे की ओर झुकाये और अपने दोनों हाथो को सीधा सामने की ओर रखे।
  • इस अवस्था में आपकी बॉडी वी (v) शेप में नज़र आएगी।
  • इस अवस्था को अपनी क्षमता अनुसार बनाए रखे।