Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पति को बेहोश कर तांत्रिक ने सहयोगी के साथ महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म 

 

 

एटा। निधौलीकलां थानाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में अपने बच्चों का इलाज कराने आयी हाथरस जनपद की एक विवाहिता से कथित तांत्रिक व उसके साथी द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला मंगलवार को सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

निधौलीकलां प्रभारी संजीव कुमार त्यागी ने मंगलवार को बताया है कि हाथरस जिले के सिकन्दराराऊ क्षेत्र की रहने वाली यह पीड़िता बीते शुक्रवार को अपने पति के साथ निधौलीकलां के गांव पृथ्वीपुर में रहने वाले कथित तांत्रिक विजय सिंह से झाड़-फूंक कराने आयी थी।

महिला का आरोप है कि झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक विजय सिंह व उसके साथी सियाराम ने उसके पति को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया तथा उसे अनहोनी का भय दिखाते हुए उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसे धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को बतायेगी तो उसके परिवार को खत्म कर दिया जायेगा।
पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी और इसके बाद थाना में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर तांत्रिक की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है।