Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव खंडहर में मिला

 

शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक खंडहरनुमा कमरे में अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिला। महिला के गले में गमछा कसा हुआ था और उसके चहरे पर चोटों के निशान मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरु कर दी।

अल्हागंज थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बरेली हाइवे पर चिलौआ गांव के पास स्थित एक ईट-भट्ठे के पास बने खंडहरनुमा कमरे में अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव पड़ा मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतका की पहचान करवायी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

शव के पास काफी खून भी फैला हुआ। ऐसी स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की गमछे से गला दबाकर हत्या की गई और उसकी पहचान छिपाने के लिए चहरे पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया है। महिला की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।