Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कब्र से महिला का शव निकाल कर बर्बरता, काटे हाथ पैर

 

 

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद शव को कब्र में दफनाया गया था लेकिन बीती रात किसी सिरफिरे ने महिला का शव कब्र से निकालकर हाथ- पैर काटे और शव को जंगल में फेंक दिया। जब इलाके के लोगों ने कब्र खुदी देखी और जंगल में शव और हाथ पैर कटे देखे तो उनके होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

घटना थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर तुमरेल की है। कुछ दिन पूर्व ही गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला मीना का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। मीना की मौत के बाद उसके शव को गांव के पास बने कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। मौत के बाद से ही हर रोज उसका पति दोपहर में देर शाम अपनी पत्नी की कब्र पर अगरबत्ती जलाने के लिए जाया करता था। आज मीना का पति आस मोहम्मद सुबह अपनी पत्नी की कब्र पर अगरबत्ती जलाने के लिए पहुंचा, तो कब्र को खुदा देख परेशान हो गया। इस दौरान उसने कब्र से करीब 20 मीटर की दूरी पर ईख के खेत मे जब अपनी पत्नी मीना का हाथ पैर कटा शव देखा तो पति के होश उड़ हो गए।

बदहवास हालत में आस मोहम्मद गांव की ओर भागा और गांव वालों को सारी घटना की जानकारी दी। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान का रुख कर मीना के शव के पास पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।