Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुरादाबाद में रेप के बाद महिला की हत्या

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में एक महिला की रेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। खेत में महिला को हवस का शिकार बनाने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सरकटा मोहल्ला निवासी भूरा की पत्नी आइशा (35) गुरुवार को किसी काम के लिए घर से निकली थी। महिला उस्मानपुर चौराहे पर गन्ने के खेत के पास बेहोशी की हालत में मिली थी। सूचना पर आई पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतका के परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। इस सिलसिले में अज्ञात लोगों का खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।