Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पत्नी ने की शराबी पति की गला घोंटकर हत्या

 

 

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला नईबस्ती संत टाकीज वाली गली में पत्नी ने शराबी पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। गुरूवार को घटना की जानकारी के बाद परिजन सन्न रह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौहल्ला नईबस्ती संत टाकीज निवासी सुनील (30) पुत्र सतीष शराब पीने का आदी था। जिसको लेकर उसका अपनी पत्नी से आये दिन विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि बुधवार की रात भी सुनील शराब के नशे में धुत होकर घर आया। जिसको लेकर सुनील का अपनी पत्नी अंजली से विवाद हुआ। इसके बाद सुनील सो गया। आरोप है कि रात में अंजली ने मौका पाकर सुनील की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को गुरूवार की सुबह हुई तो वह सन्न रह गये। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता सतीश ने सुनील की पत्नी अंजली पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी दक्षिण ने बताया कि शराब को लेकर पति पत्नी का विवाद होता था। बीती रात भी विवाद हुआ। जिसके बाद अंजली ने सुनील की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर हत्यारोपी पत्नी की तलाश में जुट गयी है।