Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कौन हैं मरियम थ्रेसिया, जिनका पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केरल की एक नन मरियम थ्रेसिया का जिक्र किया। साथ ही उनके काम की तारीफ भी की। दरअसल मरियम थ्रेसिया जल्द ही भारत की महिला संत बनने वाली हैं।

चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं मरियम थ्रेसिया

मार्थ थ्रेसिया मैनकिडियन जिन्हें मरियम थ्रेसिया चिरमेल के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 26 अप्रैल 1876 को केरल में हुआ था। वो एक भारतीय सिरो-मालाबार धार्मिक महिला थीं और पवित्र परिवार के संघटन की संस्थापक थी। उन्हें दिव्य दृष्टि और परमानंद प्राप्त करने के लिए भी जाना जाता है।

मरियम थ्रेसिया ने अपना पूरा जीवन धर्म और त्याग के लिए समर्पित कर दिया और उससे जुड़े आदेशों का कड़ाई से पालन करती रहीं। पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 9 अप्रैल 2000 को उन्हें पवित्र (धन्य) घोषित किया। पोप फ्रांसिस ने 2019 की शुरुआत में उनके एक दूसरे चमत्कार को मंजूरी दे दी और 13 अक्टूबर 2019 को उन्हें संत घोषित किया जाएगा। वो छठी भारतीय होंगे, जिन्हें जन्मे कैथोलिक संत के रूप में पहचाना जाएगा।

मरियम की मौत 8 जून 1926 को हुई थी। खास बात तो ये है कि मदर टेरेसा के साथ उनमें कई समानताएं भी रही हैं। वो गरीब या दीन हीन तबके के लिए बेहद संवेदनशील थीं। उन्होंने तीन नए कॉन्वेंट, दो स्कूल, दो हॉस्टल, एक स्टडी हाउस और एक अनाथालय का निर्माण किया था।