Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सावन में शिव पूजा करते समय मनोकामना के अनुसार भगवान शिव को अर्पित करें फूल

श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है और इस पूरे महीने में शिव पूजा का विशेष दौर चलेगा, इसी के साथ इस माह में शिव पूजा करते समय अपनी मनोकामना के अनुसार पुष्प भोलेनाथ को अर्पित करें। ​

शास्त्रों में बताया गया है कि किस मनोकामना के लिए भगवान शिव को कौनसा फूल अर्पित करना चाहिए। आइए जानते हैं मनोकामना के अनुसार आपके लिए भगवान शिव को कौनसा फूल अर्पित करना शुभ रहेगा …

ये फूल करें भोलेनाथ पर अर्पित

  • श्रावण मास में जूही का फूल भगवान शिव को अर्पित करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आप धन की समस्या से परेशान हैं तो पूरे माह पूजा करते समय शिवजी को जुही के फूल अर्पित करें।
  • जो लोग मोक्ष की प्राप्ति चाहते हैं वे श्रावण मास में भोलेनाथ को लाल व सफेद आंकड़े के फूल अर्पित करें।

  • सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए श्रावण मास में भोलेनाथ को चमेली और बेला के फूल अर्पित करें।
  • संतान सुख के लिए भगवान शंकर को धतूरे के फूल अर्पित करें, इससे सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है।