Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आप भी बच्चों को लगतें हैं काजल, तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये समस्या…

छोटे-छोटे नन्हें-मुन्हों की आंखों पर लगा काजल देखने में बहुत प्यारा लगता है। वैसे भी भारतीय माएं अपने बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए माथे पर काजल लगाती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बच्चों की आंखों पर काजल लगाना पूरी तरह से सुरक्षित नहीं।

काजल लगाने से बच्चों की आंखों ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं बच्चों की आंखों पर काजल लगाने से होने वाले नुकसान।  

कितना सुरक्षित है काजल लगाना

बच्चों की आंखें बहुत ज्यादा नाजुक और संवेदनशील होती है। इतनी नाजुक होती हैं कि अगर गलती से भी काजल उनकी आंखों के अंदर चला जाए तो बच्चों को बहुत ज्यादा जलन होती है। इसके अलावा जब आप बच्चे को नहलाते हैं तो कई बार काजल उसके नाक के अंदर चला जाता है।

यह नाक के अंदर होने वाले छोटे-छोटे रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं। इससे बच्चों को इंफ्केशन के साथ-साथ कई और तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइये जानतें है काजल लगाने से होने वाले नुकसान…

खुजली

बच्चे को रोजाना काजल लगाने से वह उसकी आंखों पर जमने लगता है। काजल के जमने से शिशु की आंखों में खुजली होने लगती है। बच्चे की आंखों को हैल्दी रखने के लिए रोजाना काजल लगाने से बचें। 

संक्रमण

PunjabKesari

काजल लगाने से बच्चों की आंखों से पानी बहना शुरू हो जाता है। लगातार बह रहें पानी से उनको इंफैक्शन होने का खतरा बना रहता है। 

दिमाग 

Image result for काजल बच्चे

बाजर में मिलने वाले काजल में बहुत ज्यादा मात्रा में लेड होते हैं जो बच्चों के दिमाग को नुकसान पहुंचाता है। एेसे में बच्चे के दिमागी विकास के लिए काजल लगाने से बचें।