Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तान जाने वाला पानी अब राजस्थान, पंजाब और हरियाणा को मिलेगा : गडकरी

 

 

जयपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 व 35ए हटने के बाद अब पाकिस्तान जाने वाला हमारा पानी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को मिल सकेगा।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी सोमवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में भाजपा के जनजागरण अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रावी, ब्यास और सतलज नदी का पानी पाकिस्तान जा रहा था, पिछली एनडीए सरकार के कार्यकाल में हमने यह पानी रोकने का प्रस्ताव बनाया था लेकिन तत्कालीन जम्मू कश्मीर सरकार इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं कर रह थी। धारा-370 हटने के बाद मैंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से बात की और दोनों राज्यों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने वाला पानी अब राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को मिलेगा। पूंछ और शाहपुर कंडी डेम पर यह काम शुरू हो गया है। राजस्थान में आने वाले पानी से राज्य में सिंचाई का रकबा 55 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।

गडकरी ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 का इतिहास, कारण और इसके दुष्परिणामों और अनुच्छेद के हटने के बाद जम्मू कश्मीर के विकास की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के द्वारा लगातार जनकल्याण के कार्य किए जा रहे है। उनमें एक सबसे महत्वपूर्ण कार्य जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 और 35ए हटाने का किया है। इसके हटने के बाद से जम्मू कश्मीर के लोगों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले जम्मू कश्मीर को दिए जाने वाला पैसा दो परिवारों तक ही सीमित रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। राज्य का तेजी से विकास होगा। नागरिकों को पानी, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलेगी और राज्य का औद्योगिक विकास होगा। अब जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार नहीं हो सकेगा। वहां पंचायत चुनाव होने के बाद केन्द्र सरकार सीधे पंचायतों को पैसा दे रही है। अब वहां का सर्वांगीण विकास होने लगा है।

उन्होंने कहा कि लघु एवं मध्यम मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के लिए 60 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। केन्द्र सरकार का उद्देश्य जम्मू कश्मीर के लोगों को भय, भूख, भ्रष्टाचार और आतंक से मुक्त करना है।
केन्द्रीय मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में शादी करने पर वहां की लड़की को सम्पति के अधिकार से वंचित होना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अनुच्छेद-370 समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की पत्नी को भी उनके पिता फारुक अब्दुल्ला की सम्पति में बराबर का हक मिलेगा।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए गडकरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति और वोटबैंक की राजनीति के कारण अब जम्मू कश्मीर में विकास नहीं हो पाया। भाजपा ने इसे सुधार दिया है। पूरे देश की विरासतों का विलय सरदार पटेल नहीं किया लेकिन जम्मू कश्मीर का जिम्मा नेहरू ने संभाला। नेहरू ने जल्दबाजी में गलती की और वही हमारे लिए समस्या बनी। नेहरू की इस गलती का फायदा पाकिस्तान ने फायदा उठाया और आतंकवाद को हथियार के रूप में अपनाया।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सम्बोंधित करते हुए लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और आशीर्वाद से मुझे यह दायित्व मिला है। उन्होंने दावा किया प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव और दो विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस की सरकार गलती से बन गई है और बनने के बाद भी गलतीयां कर रही है। कांग्रेस में अन्तर्कलह के कारण सरकार काम नहीं कर पा रही है। कार्यक्रम को जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और सेवानिवृत्त जनरल विश्वम्भरसिंह ने भी संबोधित किया।