Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सनातन परंपरा व हिन्दू अस्मिता की रक्षा हेतु विश्व हिंदू परिषद संकल्पबद्ध: हरिकिशन गोयल

सिरसा

विश्व हिंदू परिषद  का फरवरी मास में धर्म रक्षा निधि समर्पण का देशव्यापी अभियान
पूरी गति से चल रहा है। इसके निमित विहीप सिरसा समिति द्वारा जिला के सभी ग्यारह प्रखंडों में बैठकें
आयोजित कर कार्यकर्ताओं को धर्म रक्षा निधि की राशि, बिल्कुल पारदर्शी तरीके से एकत्रित करने के लिए
समझाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड डबवाली में अध्यक्ष सुदर्शन मित्तल के निवास पर व्योवृद्ध समाज सेवी
रामलाल बागड़ी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्य विहिप
के वार्षिक मनाए जाने वाले आठ उत्सवों में से एक है। विहिप द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यों गौ सेवा, गौ संवर्धन
और गौ रक्षा, लव जेहादियों के चंगुल से हजारों बेटियों की सुरक्षा और हिन्दू मानदंडों की सुरक्षा हेतु संसद से सड़क
तक लड़ाई लड़ी जाती है। इन सबके लिए हजारों की संख्या में बजरंग दल और दुर्गावहिनी की पूर्णकालिक युवक

और युवतियां कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश के पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों द्वारा किये
जा रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए हजारों एकल विद्यालय चल रहे हैं। इन सबका खर्च हिंदू समाज दान सवरूप
देता है, क्योंकि विहिप के लाखों कार्यकर्ता हिन्दू जागरण और सनातन परंपरा की रक्षा के लिए दिन रात लगे हैं।
इसलिए उनके जीवन यापन के लिये कुछ व्यय तो करना ही पड़ता है। यह पूरे साल का खर्च इसी धर्म रक्षा निधि से
चलता है। अत: सभी कार्यकर्ता नि:संकोच होकर हिन्दू हितों की सोच रखने वाले लोगों से राशि रसीद काटकर और
दो हजार से अधिक की राशि केवल चेक से ही लें और प्रान्त के खाते में जमा करें। बिना रसीद एक रुपया भी नहीं
लेना है। बैठक में सिरसा से विभाग अध्यक्ष बृज मोहन, जिला मंत्री गौरव शर्मा तथा डबवाली से जिला उपाध्यक्ष
नरेश, मोहन लाल कौशिक, नंदलाल, सुरेश बिश्नोई, कुलदीप बंसल भी उपस्थित थे।