Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विनोद बजाज प्रधान व मोहित मेहता बने क्लब के वरिष्ठ उप प्रधान

सिरसा।।।(सतीश बंसल )  लॉयन्स क्लब सिरसा अमर की एक बैठक देर संपन्न हुई जिसमें नए प्रधान व वरिष्ठ उप प्रधान का चयन किया गया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रमेश साहुवाला ने बैठक में मौजूद क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रधान पद के चुनाव करवाये जाते है और क्लब सदस्य में से किसी चेहरे को प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इंद्र गोयल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। रमेश साहुवाला ने पिछले साल के कार्यों का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। वर्ष 2022-23 के लिए विनोद बजाज को प्रधान चुना गया व मोहित मेहता के वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। सभी ने मुंह मीठा करवाकर व तालियां बजाकर प्रधान व वरिष्ठ उप प्रधान का स्वागत किया। नव चयनित पदाधिकारी एक जुलाई से कार्यभार संभालेंगे।

इस बैठक में प्रधान प्रदीप रहेजा, ध्यान सिंह, डॉ. ओपी मेहता, नीलकमल सिंगला, महेश मेहता, अमर साहुवाला, चेतन मेहता, राजीव गुप्ता, विक्रम गर्ग, नीरज बागला, रमित गुप्ता, दीपक धींगडा, पत्रकार राहुल मेहता व मनमोहित ग्रोवर, रिखिल नागपाल, रितुन साहुवाला, आशीष स्वामी भी मौजूद थे।