Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नव वर्ष से पूर्व तीन कर्मचारियों को कुलपति ने दिया पदोन्नति का तोहफा

सिरसा

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों विनोद, मुरलीधर व शर्मिला की बेहतर कार्यशैली को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक व कुलसचिव डा. राजेश बंसल ने उन्हें नव वर्ष से पूर्व पदोन्नति का तोहफा दिया है। कर्मचारियों की पदोन्नति पर कर्मचारी यूनियन के प्रधान रविन्द्र सैनी, उपप्रधान संजय श्योरण, महासचिव डा. सुरेन्द्र हांडा, सचिव राजेश टुटेजा, कैशियर प्रवीण कपूर सहित तमाम सहयोगी कर्मचारियों व अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक व कुलसचिव डा. राजेश कुमार बंसल का धन्यवाद किया। इस मौके पर रविंद्र सैनी ने कहा कि कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के कार्य क्षेत्रों का समय-समय पर निरीक्षण कर उनके कार्य के प्रति समर्पित भाव को परखते रहते हंै।

नव वर्ष से पूर्व जिन कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है, ये उसी निरीक्षण का परिणाम है। सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के हित में कुलपति लगातार ऐतिहासिक निर्णय लेकर अपनी दक्षता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हंै, जिसकी चहुंओर से प्रशंसा की जा रही है।