Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वेदांगी कुलकर्णी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 159 दिन में घूमे 14 से भी ज्यादा देश 

आमतौर पर कई रिकॉर्ड बने और टूटे है ऐसा ही एक रिकार्ड है साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाकर 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी रविवार सुबह कोलकाता पहुंचीं वेदांगी ने 159 दिनों में 29000 किलोमीटर का सफर पूरा किया है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से जुलाई महीने में यह यात्रा शुरू की थी।

159 दिन में 14 देश 

प्राप्त जानकारी अनुसार वेदांगी की माने तो उन्होंने बताया “मैंने 159 दिन की यात्रा में 14 देश घूमे। रोजाना 300 किमी की यात्रा की। इस दौरान मुझे कुछ ‘अच्छे और बुरे’ अनुभव हुए। मैंने साइकिल पर लगभग 80 फीसदी यात्रा अकेले पूरी की।” जानकारी के लिए बता दे इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटेन की जेनी ग्राहम  के नाम है।

जेनी ने साल 2018 में यह सफर 124 दिन में पूरा किया था। वेदांगी ब्रिटेन के बॉउर्नेमाउथ विश्वविद्यालय की खेल प्रबंध संकाय की छात्रा हैं। उन्होंने बताया, इस अभियान के लिए दो साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।

अपनी बेटी के इस रिकॉर्ड के बारे में पिता विवेक कुलकर्णी ने कहा ‘दुनिया में कुछ ही लोगों ने इस मुश्किल चुनौती को पूरा किया है। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर पिता विवेक काफी खुश नजर आये.