Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वाराणसी : प्रियंका ने की गंगा नदी में नाव की सवारी तो भाजपा ने कसा ये तंज

 

 

वाराणसी। वाराणसी दौरे पर शुक्रवार को आईं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गंगा नदी में नाव की सवारी की है। भाजपा ने प्रियंका की नाव की सवारी को लेकर तंज कसा है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से गंगाजी आज इतनी निर्मल और स्वच्छ हो चुकी हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा जी को बनारस में नाव से घूमने का मौका मिल रहा है। पवित्र नदियों के साथ कांग्रेस ने जो उपेक्षा का व्यवहार किया था, उसे याद करते हुए नमामि गंगे योजना के लिए धन्यवाद करना चाहिए।

वाराणसी में प्रियंका गांधी ने पंचगंगा घाट पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों और सिविल सोसायटी के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे छात्रों से दुर्व्यवहार किया है। पुलिस ने मासूम बच्चों पर गलत धाराएं लगाई हैं।