Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के मंत्री संजय निषाद की बढ़ी मुश्किलें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के मंत्री संजय निषाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने संजय निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने 10 अगस्त तक संजय निषाद को गिरफ्तार करके पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि इस आदेश के अनुपालन के जिम्मेदारी शाहपुर पुलिस को दी गई है। सीजेएम जगन्नाथ ने मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। मामले में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को गिरफ्तार करने आदेश दिया गया है वो 7 साल का पहले है। जान लें कि 7 जून, 2015 को सरकारी नौकरी में निषादों को 5 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर सहजनवा थाना इलाके के कसरवल में आंदोलन चल रहा था। रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारी बैठे थे।

इस बीच, विवाद बढ़ा और पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई थी। फिर आरोप लगा कि शख्स की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। इससे आंदोलन उग्र हुआ और आंदोलनकारी पुलिस से भिड़ गए। आंदोलनकारियों ने पुलिस की कई गाड़ियों को आग लगा दी थी। इस हिंसा में 24 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे