Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लंपी वायरस के खतरे को देखते हुए मिशन मोड में कार्य करने का दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी उन्होंने इसके लिए वृहद टीकाकरण अभियान चलाने की बात कही है। इसके अलावा, उन्होंने अंतरराज्यीय पशु परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में कोविड संक्रमण, लंपी वायरस से बचाव और महिला व बाल अपराधों की समीक्षा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में गोवंश पर लंपी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है। इस संक्रमण के कारण कई राज्यों में व्यापक पशुधन हानि हुई है। प्रदेश में इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें मिशन मोड में काम करना होगा। स्थिति सामान्य होने तक प्रदेश में पशुमेलों का आयोजन स्थगित रखा जाए। अंतरराज्यीय पशु परिवहन पर रोक लगाई जाए। पशुपालकों को संक्रमण के लक्षण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। गोआश्रय स्थलों में अनावश्यक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट और टीकाकरण की रणनीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के टीके की ‘अमृत डोज’ (बूस्टर/प्रिकॉशन डोज) दी जा रही है। साप्ताहिक वृहद बूस्टर डोज अभियान का आयोजन सफल हो रहा है। पिछले रविवार 19 लाख से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज का लाभ लिया। अब तक हमने 02 करोड़ से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवा लिया है। इसमें और तेजी की जरूरत है। कोविड की दैनिक पॉजिटिविटी दर में गिरावट देखने को मिल रही है। एक सप्ताह पूर्व तक जो दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.6 प्रतिशत की हो गई थी, विगत दिवस 0.8 प्रतिशत दर्ज की गई। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 4463 है। इनमें 4101 लोग घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। विगत 24 घंटों में 68 हजार से अधिक टेस्ट किए गए और 561 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 388 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।