Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तम प्रदेश की जगह यूपी को कहा जा रहा है ‘हत्या प्रदेश’ : अखिलेश

 

 

 

लखनऊ। सहारनपुर में रविवार सुबह घर में घुसकर पत्रकार आशीष जनवाणी और उनके भाई की हत्या कर देने की घटना के बाद उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा, ‘ये उत्तर प्रदेश जिसे ‘उत्तम प्रदेश’ कहलाया जाना चाहिए था आज ‘हत्या प्रदेश’ कहा जा रहा है। यहां लगातार हत्याएं हो रही हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। योगी सरकार आखिर कौन सी नीति पर काम कर रही है, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। आखिर लोगों की नौकरियां क्यों जा रही हैं? ऑटोमोबाइल सेक्टर का बुरा हाल क्यों हैं? अखिलेश ने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था, अब सरकार बताए कि इस समिट से कितने बेरोजगारों को रोजगार मिला।