Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चेहरे और बालों को बेहद खूबसूरत बनता है अंगूर, ऐसे करें इस्तेमाल

कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर को खाने से सेहत तो अच्छी रहती ही है इसी के साथ इसे ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में भी काम में लिया जाता है। अंगूर में मौजूद फेनोलिक एसिड, स्टिलबेन और एंथोसायनिन जैसे पोषक तत्व बालों की खूबसूरती को बढ़ाने और चेहरे को निखारने में सहायक होते हैं।

हम आपको यहां अंगूर को किस तरह से ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में बता रहे हैं, आइए जानते हैं अंगूर के इन फायदों के बारे में …

बाल बनतें हैं खूबसूरत 

अंगूर को पीसकर इसका पेस्ट बना लें और इसमें पिसी हुई मेथी, दही और नींबू का रस मिलाएं। इन सभी को अच्छे से मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इसे बालों पर लगाएं। करीब 2 घंटे तक इसे लगा रहने दें और इसके बाद बालों को अच्छे से धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें, बाल चमकदार और मुलायम बनेंगे।

चेहरे को बनाता है बेदाग़

अंगूर के पेस्ट में थोड़ा सा दही और शहद मिलाएं, इसे अच्छे से मिक्स करें और इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा लें। इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अंगूर के इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर निखार आता है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।