Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया इस्तीफा, शहर में बांटे गए अखबार

नियाभर में बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस्तीफे की झूठी खबर फैल गई। जिसके बाद दुनियाभर में मोदी का विरोध करने वाले लोगों जश्न मनाने लगे। दरअसल बुधवार को अमेरिका में वाशिंगटन पोस्ट न्यूज पेपर के फर्जी संस्करण का व्हाइट हाउस के आस-पास और वॉशिंगटन के व्यस्त इलाके में खुले आम दिए गए।

इस खबर में दावा किया गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्तीफा दे दिया है। मूल न्यूज पेपर के संस्करण की तरह इसे पेश किया गया। इसमें 6 कॉलम में बड़ी हेडिंग दी गई जिसमें लिखा ‘अप्रत्याशित : ट्रंप व्हाइट हाउस से विदा, संकट खत्म।(‘UNPRESIDENTED Trump hastily departs White House, ending crisis’)

इस लीड न्यूज में डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर भी लगी हुई है। जिसमें वो सिर नीचे झुकाए बैठे है। खबरों के मुताबिक पेनसिलवेनिया एवेन्यू और व्हाइट हाउस के बाहर इस न्यूज पेपर को बांट रही एक महिला ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट का यह विशेष संस्करण लीजिए। यह मामला सामने आने के बाद ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने ट्वीट कर अपना स्पष्टीकरण जारी किया। हालांकि इस मामले में अभी डोनाल्ड ट्रंप या व्हाइट हाउस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।