Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उप्र : दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

एसटीएफ प्रमुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को प्रतापगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार शाम प्रतापगढ़ के जैठवारा थाना क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद कुंडा जिलाध्यक्ष प्रणव मिश्रा ओम की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इसके कुछ घंटे बाद रात करीब साढ़े आठ बजे बेखौफ बदमाशों ने कन्हई थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवक को मां के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।