Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उप्र : सड़क हादसों में मथुरा, कानपुर और बाराबंकी में छह लोगों की मौत, 50 घायल

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा, कानपुर और बाराबंकी जनपद में रविवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। पहला हादसा मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ। जहां आजमगढ़ से आनंद विहार (दिल्ली) जा रही यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में 45 यात्री सवार थे, इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरी घटना कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा की है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीसरी घटना बाराबंकी की है। जहां रामसनेही घाट थाना इलाके के बेसनपुरवा के पास बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों जनपदों की पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।