Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

UP पुलिस का एक और कारनामा, दिवंगत पुलिस अफसर के नाम निकाला ट्रांसफर आर्डर

उत्तर प्रदेश पुलिस का एक और चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 19 पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर आर्डर पास किया गया। लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि इस तबादले की लिस्ट में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दिवंगत अफसर का नाम भी शामिल था। दिवंगत दीप्ती एसपी सत्यनारायण सिंह का नाम भी तबादले की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस सूची के बाहर आने के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि दिवंगत सत्यनारायण सिंह का निधन कैंसर के चलते दिसंबर में ही हो गया था।

अपने कार्यकाल के समय सत्यनारायण अभिसूचना मुख्यालय में तैनात थे। उनका आखिरी ट्रांसफर अयोध्या किया गया था, लेकिन जब उनका ट्रांसफर अयोध्या हुआ था, वे कैंसर के चलते अस्पताल में भर्ती थे।

इस मामले को बढ़ता देखते हुए शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने ट्वीट करते हुए इस पूरे मसले पर माफ़ी मांगी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”यह गहरे खेद का विषय है। पुलिस उपाधीक्षक सत्य नारायण सिंह के स्थानांतरण सूची रद्द कर दी गई है. इस तरह की गड़बड़ी अनुचित है और मैं इसके लिए एचओडी के रूप में माफी मांगता हूं।”