Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

क्लीन इंडिया ग्रीन इण्डिया अभियान के तहत समाजसेवी संस्था ने बच्चों में बांटी पढ़ने की सामग्री 

क्लीन इंडिया ग्रीन इण्डिया अभियान के तहत बाराबंकी की युवाओं द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था युवा प्रगति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा बीडीसी डॉक्टर मनोज के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय शुकलाई में पौधारोपण एवं बच्चों को खाद्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया।

 

सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बक्को के साथ इस तरह के उत्साहवर्धन करने वाले कार्यक्रमों से बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है…

अपने बीच इस तरह से संस्था के लोगों को पाकर बच्चे उत्साहित दिखाई दिए। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती उरूज फ़ातिमा जी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

इस मौक़े पर पर संस्था अध्यक्ष फ़राज़ अहमद खान,संरक्षक-दानिश सिददीक़ी, मीडिया प्रभारी अश्फ़ाक अली,उपाध्यक्ष-अजीमुद्दीन अशरफ़, अब्दुल्ला यूसुफ़, बीडीसी डॉक्टर मनोज, एवं तमाम शकलाइ ग्रामवासी मौजूद रहे।