Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चाचा ने छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म

 

मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पड़ोस की छह वर्षीय मासूम को गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया। दुष्कर्म का आरोप चाचा पर है। मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मधुबन क्षेत्र के एक गांव का 18 वर्षीय युवक 17 दिसंबर को पड़ोस की एक छह वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया। घर पहुंची बच्ची ने जब घटना की जानकारी मां को दी। मां बच्ची को लेकर मधुबन थाने पहुंची, लेकिन पुलिस वालों ने उसे वापस भेज दिया। पीड़िता की मां अफसरों से फरीयद की तब जाकर रविवार को मधुबन पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए मासूम बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।