Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा महिलाओं द्वारा संचालित यह रेलवे स्टेशन, UN ने भी की तारीफ

जयपुर। भारतीय रेलवे इन दिनों कई अच्छे सुधार के लिए प्रयासरत है। जिसमें भारतीय सरकार भी काफी महत्वपूर्ण योगदान निभा रही  है। हाल ही में जयपुर से दिल्ली के रास्ते में बीच में पड़ने वाले  एक रेलवे स्टेशन  की तारीफ भारत ही नहीं बल्की अब विदेशो में भी हो रही है। इस स्टेशन का नाम है गांधीनगर। यह स्टेशन देश के बाकी रेलवे स्टेशन की तरह ही है लेकिन यहां की व्यवस्था संभालते हुए आपको एक भी पुरुष नहीं दिखेगा।

जिसकी वजह से संयुक्त  राष्ट्र की ओर से भी इस स्टेशन की तारीफ की गई है। दरअसल मुख्य लाइन का यह पहला स्टेशन है, जिसे महिलाओं द्वारा ही पूरी तरह से ही संचालित किया जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण की वजह से ही संयुक्त राष्ट्र ने भी इस स्टेशन की तारीफ की थी। यहां पर टिकट चेकिंग से लेकर साफ-सफाई सभी कामों का जिम्मा महिलाओं ने ही संभाल रखा है।

दरअसल, हाल ही में संयुक्त राष्ट्र राष्ट्र की ओर से अपने ट्विटर हैंडल पर इस स्टेशन की साफ-सफाई और कामकाज को लेकर एक वीडियो शेयर किया गया था। साथ ही विस्तार में जानकारी देते हुए लिखा है कि यहां 40 से अधिक महिला कर्मचारी हैं, जो पुरुष से अधिक कारगर ढ़ंग से अपनी जिम्मेदारिया निभा रही हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि महिलाओं द्वारा स्टेशन का कामकाज संभालने  के बाद यहां की साफ सफाई व्यवस्था काफी बेहतर हो गई है।

बताते चलें कि यहां तैनात महिला कर्मचारियों ने एक महीने के भीतर ही 520 लोगों को बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। जबकि इससे पहले पुरुषों के कार्यभार में यह आंकड़ा मात्र 64 ही था।