Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तेज़ रफ़्तार कार ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंदा,दो की मौत

एटा|

           |एक ही परिवार के दो लोगों की हुई मौत|

आज एक तेज रफ्तार इंडिगो कार ने खेत से काम करके लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया जिसमें दो युवकों  की मौत हो गई और एक बूजुर्ग वियक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है | जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गये।हादसे के बाद ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहॉं चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया,  जबकि गंभीर रुप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

  • बताया जा रहा है कि थाना देहात कोतवाली के सकीट रोड स्थित ज्यूरी गॉंव के समीप एक ही परिवार के तीन लॉग मानसिंह अपने बेटे  वीरेन्द्र और भतीजे शनि के साथ अपने खेत मे पानी लगाकर अपने गॉंव चिलासनी लौटने की तैयारी कर रहे थे तभी सड़क पर  खड़ी इनकी बाईक के  समीप खड़े तीनो बातचीत कर रहे थे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने इन्हें रौद दिया
  • जिसमें 22 वर्षीय शनि की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 60 वर्षीय मान सिंह के बेटे वीरेन्द्र की जिला अस्पताल में उपचार  के दौरान मौत हो गयी।
  • वहीं हादसे में गंभीर रुप से घायल मान सिंह की हालत नाजुक बनी हुयी है, जो कि मृतक वीरेन्द्र के पिता है। वही एक ही परिवार के तीन लोगों की एक्सीडेंट की ग्रामीणों को पता लगते ही सब घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और आनन फानन में एम्बुलेंस में तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुचे जिसमे दोनो लोगो की मौत से परिवार में चीख,पुकार मच गई और परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।
  • वही घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की जॉंच शुरु कर दी है।