Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गौरव चंदेल हत्याकांड में 20 दिन बाद दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के हाई प्रोफाइल गौरव चंदेल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 20 दिन बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नोएडा और हापुड़ पुलिस ने रविवार को संयुक्त ऑपरेशन चलाकर दोनों को दबोचा। पुलिस ने उमेश नाम के एक आरोपी को हापुड़ के धौलाना से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दूसरे आरोपी आशू जाट को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि वारदात वाले दिन भी गैंग का सरगना आशु जाट और उमेश साथ थे। बुलंदशहर निवासी उमेश को हापुड़ के धौलाना से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी आरोपी के कब्जे से बरामद की है।

गौरतलब है कि छह जनवरी को गौरव चंदेल की हत्या अज्ञात बदमाशों ने कर दी थी और उनकी नई कार लेकर फरार हो गए थे। बाद में यह कार गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद की थी। इस मामले को गंभीरता से न लेने के कारण बिसरख थाना अध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए थे।