Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूरोप में कोरोना की सुनामी, अब तक इतने लोगों की मौत

 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से विश्व भर में अब तक 25,066 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप है।

यूरोप में अब तक 20 हजार लोगों की जान जा चुकी है। इटली और स्पेन दोनों में ही एक ही दिन में 800 से अधिक लोग मारे गए। जो किसी यूरोपीय देश में सर्वाधिक है। स्पेन में 4,858 मौतें हुई हैं। वहीं, एशियाई देश चीन में 3,292 लोगों की मौतें हुई हैं। दिसंबर से विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 5,47,034 मामले दर्ज किये गये हैं।

दुनिया की एक तिहाई आबादी अब लॉकडाउन के तहत रह रही है। सबसे बुरी तरह से पीड़ित देश, इटली में अब तक 10 हजार लोगों की मौत दर्ज की गयी है।