Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज ही के दिन राहुल बने थे अध्यक्ष, गिफ्ट में मिल रही जीत

नई दिल्ली: राहुल गांधी की आज कांग्रेस अध्यक्ष बनने की पहली सालगिरह है। राहुल गांधी एक साल पहले आज ही दिन कांग्रेस अध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुने गए थे। अध्यक्ष के तौर पर उनके एक साल पूरे होने के दिन ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे उनके लिए खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस पांच में से तीन राज्यों में सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी 15 साल से सत्ता में है। ऐसे में कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी कर रही है। जबकि राजस्थान में वसुंधरा राजे की विदाई होती दिख रही है। इस तरह से तीनों राज्यों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी को पहले ही बर्थडे पर बड़ा गिफ्ट मिल सकता है।

कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी 11 दिसंबर, 2017 को चुने गए थे। हालांकि उनकी ताजपोशी का औपचारिक ऐलान 16 दिसंबर, 2017 को हुआ था।