Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कुलदीप किसे दे रहे है वापसी का क्रेडिट

क्रिकेट की दुनिया: कुलदीप ने ‘डीसी पोडकास्ट’ पर कहा, ”मुझे लगता है कि विकेट के पीछे ऋषभ, महेंद्र सिंह धोनी के चरित्र की कुछ झलक दिखा रहा है। वह अच्छी तरह मार्गदर्शन करता है और मैदान पर धैर्यवान रहता है। Ipl में मेरे प्रदर्शन का श्रेय ऋषभ को भी जाता है। हमारे बीच अब अच्छी समझ है। कुलदीप यादव को आईपीएल 2022 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा था। डीसी के अलावा पंजाब किंग्स ने भी उन्हें खरीदने की रूचि दिखाई थी, मगर केकेआर ने इस बार कुलदीप पर कोई दांव नहीं लगाया। दिल्ली की टीम कुलदीप को पूरी स्वतंत्रता दे रहे हैं जिस वजह से इस खिलाड़ी ने जोरदार कमबैक किया है।

आईपीएल के अब तक 52 मैच में 53 विकेट चटकाने वाले कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय सहायक कोच शेन वाटसन के साथ काम करने को भी दिया। शेन वाटसन ने मेरी काफी मदद की। मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मैंने वाटसन के साथ तीन-चार सत्र काम किया। उन्होंने मेरे साथ मुख्य रूप से खेल के मानसिक पहलू पर काम किया। दिल्ली कैपिटल्स को गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे चरण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है।