Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रूखे, खुरदुरे हाथों को बनाना है कोमल, तो फॉलो करें ये तीन टिप्‍स

सर्दी और गर्मी का सबसे पहला संपर्क आपके हाथों को ही होता है। उस पर काम करते हुए बार-बार गर्म-ठंडे पानी में हाथ डालते रहने से हाथों की त्‍वचा खुरदुरी और रूखी हो जाती है। अगर आपके हाथ भी सर्दियों का ऐसा ही अत्‍याचार झेल रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खे, जिनसे आपके हाथ फि‍र से नर्म और मुलायम हो जाएंगे।

करते हैं यह गलती

अगर आप साबुन के बाद स्किन पर किसी तरह का मॉश्चरराइजर नहीं लगाते हैं तो आपको खुद पता होगा कि हाथ कितने बदसूरत लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाथ धोने के लिए प्रयोग किए जाने वाले एंटीबैक्टिरियल साबुन बहुत कठोर होते हैं और हाथों को रुखा बना देते हैं। इसलिए हमेशा ऐसे साबुन का प्रयोग करें जो कीटाणुओं को मारने के साथ सौम्य भी हो। बाजार में ऐसे कई साबुन उपलब्ध हैं जो हाथों को साफ रखने के साथ उन्हें नमी भी देते हैं। आप चाहें तो ऑलिव ऑयल और एलोवेरा युक्त साबुन का प्रयोग भी कर सकते हैं। अगर आपको ऐसा साबुन नहीं मिल रहा है तो नहाने के बाद स्किन पर मॉश्चरराइजर जरूर लगाएं।

फायदेमंद है बटर युक्‍त मॉश्‍चराइजर

हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए नाखूनों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। सर्दियों में हाथों के साथ-साथ नाखून पर भी ध्यान देना जरूरी है। हाथ नाखून से भी जल्दी ड्राई होते हैं। अगर आप हाथों में हैंड क्रीम का प्रयोग करते हैं तो उन्हें नाखूनों पर भी लगाएं। यह नाखूनों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इससे नाखून भी चमकदार बनते हैं। हाथ धोने के बाद शिया बटर युक्त मॉइराइजर लगाएं। चाहें, तो नाखूनों के बेस पर थोडा सा लिप बाम भी लगा सकती है।

जरूरी है स्क्रब

हाथो पर स्क्रब कर भी हाथों की देखभाल की जा सकती है। धूप और धूल के प्रभाव से हाथों में पिगमेंटेशन और टैनिंग भी हो जाती है। जिसे स्क्रब बहुत जल्दी दूर कर देता है। आप चाहे तों हाथों पर ब्लीचिंग भी कर सकते हैं। स्क्रबिंग के लिए होममेड स्क्रब जैसे चीनी और बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। चीनी से सक्रब करने के लिए हथेलियों को गीला करके थोडी सी चीनी लें और तब तक हाथों की मसाज करें जब तक चीनी घुल ना जाए। फिर साफ पानी से हाथ धो लें। इसके अलावा आप चीनी और नमक के मिश्रण से भी स्क्रबिंग कर सकते हैं।