Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्य गिरफ्तार

 

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में बुधवार को आधी रात के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गिरोह ने चार घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में बुधवार की देर रात पुलिस को क्षेत्र में बावरिया गिरोह की सूचना मिली। रात में ही पुलिस ने शताब्दीनगर के लाल क्वार्टर एरिया में घेराबंदी कर ली। इस पर वहां से गुजर रहे बावरिया गिरोह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गिरोह के तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

घायलों की पहचान गिरोह के सरगना रामवीर निवासी जोगीपुरा जिला हापुड़, उसके बेटे संजू निवासी जोगीपुरा और सचिन उर्फ बिल्लू निवासी जोगीपुरा के रूप में हुई। जबकि गिरोह के तीन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस को उनके कब्जे से तीन तमंचे और एक वाहन बरामद हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि इन बदमाशों ने परतापुर थाना क्षेत्र की बृज विहार काॅलोनी में 28 अक्टूबर को चार घरों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस गिरोह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज है। गिरोह के फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।