Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सावन के आखिरी सोमवार अपनाएं ये उपाय,शिव होंगे प्रसन्न

श्रावण मास का सोमवार शिवभक्तों के लिए खास महत्‍व रखता है। सावन का पहला सोमवार जहां 22 जुलाई को पड़ा वहीं, आखिरी सोमवार आज यानि 12 अगस्‍त को है। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज सूर्य  कर्क राशि में तथा चंद्रमा धनु में है। कर्क का स्वामी चंद्रमा तथा धनु का स्वामी गुरु होता है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र भी रहेगा। 

आज 12:07 pm के बाद त्रयोदशी भी है। ये सभी स्थितियां बहुत शुभ तथा अनुकूल हैं। जो लोग व्यस्तता बस या किसी और कारण से अन्य सोमवार को व्रत तथा पूजा पाठ न कर पाएं हों वो इस सोमवार को निम्न उपाय करें। इससे भगवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण्‍ करेंगे। 

सावन के अंतिम सोमवार करें ये खास उपाय- 

1- आज रुद्राभिषेक अवश्य कराएं।
2- जो लोग बीमार रहते हैं या किसी असाध्य रोग से पीड़ित हैं उनके लिए आज स्वर्णिम अवसर है वो लोग कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं।
3- घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान का अभिषेक करें।
4- इस सोमवार को निराजल व्रत रखकर अन्य सोमवार के व्रत न रहने की पूर्ति कर सकते हैं।
5- गुरु तथा चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
6- शिव मंदिर में अखंड श्री रामचरित मानस का पाठ कराएं।
7- हरिकीर्तन करवाने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी।
8- किसी पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करें। उसको रंगवाएँ। फर्श इत्यादि लगवाएं।
8- अविवाहित लोग आज श्री रामचरित मानस में वर्णित शिव पार्वती विवाह की कथा पढ़ें।
9- आज शिव मंदिर अवश्य जाएं तथा वहां विधिवत जलाभिषेक करें।
10- पवित्र नदियों का जल शिवलिंग पर अर्पित करें।
11- मंदिर में भंडारा कराएं।
12- महामृत्युंजय मन्त्र का जप करें।