Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए? किस स्किन टोन के लोगों को होती है झाइयां की समस्या, ये हैं 5 बड़े कारण…

महिलाओं की स्किन बहुत ज्यादा सेंसटिव होती है। यही कारण है कि उनके चेहरे पर झाइयां जल्दी पड़ जाती हैं। इससे उनके खूबसूरती पर दाग लग जाता है।

अपने चेहरे को बेदाग बनाने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स यूज करने लगती हैं। इससे चेहरा साफ होने की बजाए और ज्यादा खराब होने लगता है। वैसे भी किसी भी चीज का इलाज तब ही ढूंढा जा सकता है जब उसके होने का कारण पता चलें।

अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि चेहरे पर झाइयां क्यों पड़ रही हैं तो आज हम इनके होने के 5 कारण बताएंगे।

मुंहासे

चेहरे पर झाइयां पड़ने का एक कारण मुंहासे भी होता है। वैसे तो मुंहासे किसी भी त्वचा पर निकल आते हैं। मगर ऑयली स्किन वालों को यह प्रॉब्लम बहुत ज्यादा होती है। मुंहासे निकलने से चेहरे पर उनके निशान पड़ जाते हैं। यह निशान ही झाइयां का रूप लेते हैं। इससे चेहरा गंदा दिखाई देने लगता है।

सुर्य की किरणों के कारण 

जिन लोगों की स्किन धूप के संपर्क में ज्यादा रहती है उनके चेहरे पर ब्राऊन कलर के यह धब्बे तिल के रूप में पड़ने शुरू हो जाते हैं और कई बार यह कालेपन में भी दिखाई देते हैं। 

पोषक तत्वों की कमी 

शरीर में जब भी किसी पोषक तत्व की कमी होती है तो उसका असर चेहरे पर दिखाई देने लगता है। इसका मतलब यह है कि आपके शरीर को पूर्ण आहार नहीं मिल पा रहा। अगर आप चेहरे को बेदाग बनाना चाहते हैं तो शरीर में किसी भी चीज की कमी न होने दें।