Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोमवार से पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

यूपी के मौसम में बदलाव के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सोमवार को पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जून तक पश्चिमी डिस्टरबेंस के कारण मौसम ऐसा ही रहेगा। इसी के बाद असर कमजोर पड़ने लगेगा। साथ ही मौसम भी साफ होगा। मौसम विभाग का कहना है कि दोबारा 26 जून के बाद मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने सोमवार को बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, आगरा, इटावा, औरैया, बलरामपुर, गोरखपुर और देवरिया में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कानपुर, कन्नौज, झांसी, कानपुर देहात और बांदा सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है।

लखनऊ में सोमवार को मौसम कम गर्म रहेगा और हल्के बादलों की भी संभावना बताई जा रही है। हालांकि मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को हल्के बादल रह सकते हैं। कई जिलों में सोमवार को बारिश के कारण मौसम में गर्मी कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी। कई जिलों में बादल रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम विभाग ने 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है