Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पति ने की हैवानियत की हद पार, पत्नी के नाजुक अंग में सुइयों से बंधी रॉड डाली

 

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। गुरुवार को सनकी पति ने लोहे की राड में दर्जनों सुइयां बांधकर उसे पत्नी के गुप्तांग में डालकर लहू लुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है।

समरथपाह गांव निवासी हरिशंकर राजभर पुत्र मुन्नी राजभर की शादी बांसडीह कोतवाली अंतर्गत एक गांव में करीब 8-9 वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर पत्नी अपने मायके में रहने लगी। गांव के कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से सुलह-समझौता कर उसे उसके ससुराल लाया गया था।

इस बीच गुरूवार तड़के हरिशंकर ने लोहे की छड़ में रबर से करीब डेढ़ दर्जन सुई बांधकर पत्नी के गुप्तांग में डाल कर दिया। जिससे वह लहू-लुहान होकर छटपटाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पीड़िता को जिला अस्पताल भेजवाया गया है। पीड़ित पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। पीड़िता का पति गांव से फरार है।