Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ की बात करने वाले ने जनता से झूठ बोला: सावित्री बाई

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले ने रैली कर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सावित्री बाई फुले ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली को सम्बोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोटालेबाजों के साझीदार बन गए हैं।

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज जब युवा रोजगार के बारे में पूछता है तो राम मंदिर की बात करते हैं। संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आज देश संविधान से नहीं संघ के एजेंडे पर चल रहा है। आरक्षण को खत्म करने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण से छेड़छाड़ हुई तो वह चुप नहीं बैठेंगी। देश बाबासाहेब के संविधान से चलना चाहिए जिसमें हर दलित और गरीब को उसका हक मिले।