Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस देश में सरेआम लगती है दुल्हनो की बाजार, जाने क्या है पूरा मामला…

आज भले ही कुछ देशों में महिलाओं को बहुत सारे अधिकार दे दिए गए हों, लेकिन दुनिया के कुछ ऐसे देश भी हैं, जहाँ महिलाओं की आज भी बोली लगती है।

सामान्यतौर पर हम बाज़ार उसी समय जाते हैं, जब हमें कोई ज़रूरत की चीज़ ख़रीदनी होती है। लेकिन क्या आपने कभी इस बात की कल्पना की है कि आपको दुल्हन की ज़रूरत हो और वह भी आपको बाज़ार में मिल जाए।

जी हाँ अगर आप बुल्गारिया में जाएँगे तो वहाँ पर ऐसा कर सकते हैं।

यहाँ सजता है ये बाजार

आपको बता दें यहाँ के स्तारा जागोर नाम की जगह पर हर चार साल में दुल्हनों का बाज़ार सजता है। यहाँ आकर कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद की लड़की ख़रीदकर उसे अपनी दुल्हन बना सकता है।

यहां दुल्हन बेचने और ख़रीदने का यह चलन सदियों से चल रहा है और इसपर कोई क़ानूनी रोक-टोक भी नहीं है। आपको बता दें दुल्हनों का यह बाज़ार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय के लोगों द्वारा लगाया जाता है। इस समुदाय के लोगों के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं ख़रीद सकता है।

बाज़ार में लड़कियों के साथ उनके परिवार के लोग भी आते हैं। भारत में लड़के वाले दहेज लेते हैं लेकिन यहाँ परम्परा उल्टी है। यहाँ पर लड़की वाले दहेज के रूप में रक़म लेते हैं। बाज़ार में कड़के को पसंद आयी लड़की को ही परिवार वालों को अपनी बहु मानना पड़ता है। जानकारी के लिए आपको बता दें यह मेला उन ग़रीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है। ये लोग अपनी बेटी की शादी का ख़र्च नहीं उठा सकते हैं।

बाजार में सजा कर लायी जाती है दुल्हने

बाज़ार में लड़कियों को दुल्हन की तरह सजाकर लाया जाता है। यहाँ लगभग हर उम्र की महिलाएँ बिकती हैं। यहाँ दुल्हन ख़रीदने के लिए अक्सर लड़के के साथ उसके परिवार वाले भी पहुँचते हैं। पहले लड़का अपनी पसंद की लड़की का चुनाव करता है, फिर बाद में उसके साथ बातचीत करता है। लड़की पसंद आने के बाद उसे दुल्हन के रूप में स्वीकार कर लेता है और लड़की के परिवार वालों को तय रक़म देता है।