Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोरोना संकट का असर, Zomato ने लिया बड़ा फैसला, इतने कर्मचारियों की होगी छंटनी

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। जिसकी वजह से कई कंपनियों का नुकसान हुआ है। जिसमें फूड डिलीवरी कंपनी Zomato भी शामिल है। लॉकडाउन में जोमैटो को तगड़ा घाटा हुआ है।

लॉकडाउन के चलते लगभग पिछले दो महीने से सभी रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स बंद होने की वजह से जोमैटो को नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब कंपनी ने मजबूरन अपने कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है। साथ ही मौजूदा कर्मचारियों के वेतन में भारी कटौती भी होने की संभावना जताई जा रही है।

कंपनी के सीईओ दीपेंद्र गोयल ने बताया कि पिछले कई महीनों से जोमैटो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कारोबार बिलकुल ठप्प पड़ने की वजह से कर्मचारियों को काम पर रखना एक चुनौती है। इसीलिए कंपनी अपने मौजूदा 13 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगा।

दीपेंद्र ने आगे बताया कि बचे हुए कर्मचारियों को भी रख पाना एक चुनौती है। कंपनी ने फिलहाल बचे कर्मचारियों की सैलरी में भी कटौती करने का फैसला किया है।